मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

शेयर करे

लालगंज आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ठकठउआ गांव में युवा शक्ति संगठन ट्रस्ट की ओर से क्षेत्र के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रतियां वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक करना तथा उनके मनोबल को बढ़ावा देना रहा। मुख्य अतिथि के रूप में कमला यादव कठौनी, मास्टर नगीना यादव और मास्टर बैजनाथ यादव उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान की रक्षा और उससे प्रेरणा लेने के लिए बच्चों को संविधान की प्रतियां वितरित की जा रही हैं, ताकि वे शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरित हों।
कार्यक्रम में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले गड़ौली ग्रामसभा निवासी प्रतीक कुमार पुत्र पिंटू को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा एवं संविधान की प्रति देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुंदरी पुत्री चंद्र प्रकाश गड़ौली, आरुषि पुत्री संजय यादव सहित कुल 20 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार हरिहर प्रसाद यादव द्वारा प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष संतोष यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, रोहित पाल, सेवानिवृत्त शिक्षक हरिहर प्रसाद यादव, जयनाथ यादव, नगीना यादव सहित संगठन के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अध्यक्षता युवा शक्ति संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत लाल यादव ने की।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *