गुरूजनों को किया गया सम्मानित

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत पटवध सरैया बाजार स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में ज्येष्ठ माह के पावन मंगलवार पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे एवं सेवानिवृत्त अध्यापकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजक कौशल कुमार राय तथा अशोक कुमार राय रहे।
मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार सिंह न्याय पीठ बाल कल्याण समिति आजमगढ़ तथा वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक रामकरन राय ने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय वातावरण के बीच सुबह 10 बजे शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा।
कार्यक्रम का सबसे भावुक पल वह रहा जब लगभग 52 सेवानिवृत्त अध्यापकों एवं उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्रम, मोमेंटो और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर कई शिक्षकों की आंखें नम हो उठीं। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने का कार्य नहीं करता, बल्कि वह समाज की नींव तैयार करता है। उन्हीं की शिक्षा से बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस और पीसीएस बनकर देश की सेवा करते हैं।
आयोजक कौशल कुमार राय द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने पूरे माहौल को भावुक और भक्तिमय बना दिया। वहीं अशोक कुमार राय की सादगी, सेवा भावना और शिक्षकों के प्रति सम्मान ने सभी का दिल जीत लिया। लोगों ने कहा कि आज के दौर में जहां लोग अपने गुरुओं को भूलते जा रहे हैं, वहीं कौशल राय और अशोक राय जैसे लोग समाज को संस्कार और सम्मान की नई दिशा दे रहे हैं।
इस मौके पर पटवध प्रधान पति सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय, शिवानंद पांडे, शर्मानंद पांडे, श्रीकांत पांडे, श्रवण राय, उमेश राय, श्याम राय, गौरव राय, हरिकेश गुप्ता, रविंद्र यादव, अजय राय, मान राय, गामा राय, वेदवान दुबे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *