आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहबरपुर के निकट सरायसागर में 18 मई से चल रहा.नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ एवं विशाल सनातन धर्म सम्मेलन भव्य कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ। धर्म सम्मेलन के समापन पर योगी रामानंद दास जी महाराज ने कहा कि शांति का मार्ग अपनाने से ही विश्व का कल्याण सम्भव है।
विश्व में बढ़ते नाभिकीय शस्त्रों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यही महाविनाश का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में पर्यावरण को बचाना हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। पर्यावरण की शुद्धि में यज्ञ का विशेष योगदान है। यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होने के साथ साथ इसमें शामिल लोगों का तन मन भी शुद्ध होता है। आयोजन समिति की ओर से प्रेमप्रकाश राय ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, संजय कुमार पाण्डेय सरस, प्रवीण सिंह, अनिल सिंह, रविन्द्र राय, विनोद उपाध्याय, अजय राय, राकेश उपाध्याय, रजत सिंह, आशुतोष सिंह, शिवमूर्ति यादव, रामप्रसाद यादव, कमलाकर राय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार