अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जय मंगल यादव स्मारक इंटर कॉलेज, मदियापार अतरौलिया में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय की प्रबंधक अनीता यादव ने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम होती है। संस्थापक निन्हकू यादव ने विद्यार्थियों की उपलब्धि को विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। व्यवस्थापक संतोष यादव (ब्लॉक प्रमुख कोयलसा) ने छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य प्रदीप चन्द्रा ने कहा कि विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सदैव प्रयासरत है। हाईस्कूल परीक्षा में रितिका गुप्ता एवं रिया कुमारी ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। रिचा यादव एवं अंशू यादव ने 91.33 प्रतिशत तथा मुस्कान यादव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट परीक्षा में दीक्षा यादव ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्चना यादव ने 84.2 प्रतिशत, सलोनी गुप्ता एवं रितेश रस्तोगी ने 83.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक घनश्याम मौर्य, अंकित पाण्डेय, समीम अहमद, बाल्मिक प्रसाद निषाद, ओमेन्द्र प्रजापति, हिमांशु मिश्रा, बिन्दू यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। समारोह में अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
रिपोर्ट-आशीष निषाद