लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के पचरुखवा गांव के पास मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रही दो बाइकें तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गईं। गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र यादव 29 वर्ष और अंकित यादव 17 वर्ष जौनपुर से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान दोनों की ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार हर्ष चौहान 19 वर्ष, सत्येंद्र चौहान 26 वर्ष और सामंत चौहान 15 वर्ष घायल हुए हैं, जिनका इलाज आजमगढ़ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद