भीलमपुर छपरा में हुआ शहीद मेले का आयोजन

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव में रविवार को परंपरागत शहीद मेले का आयोजन किया गया। लोगों ने गांव के छह वीर सपूतों की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हर वर्ष 20 सितंबर को शहीदों की स्मृति में आयोजित होने वाला यह मेला क्षेत्र में श्रद्धा और गौरव का प्रतीक बना हुआ है।
ग्रामीणों के सहयोग से शहीदों की याद को संजोए रखने के लिए बनाए गए शिलापट्ट का अनावरण चार जून 1973 को जनसंघ के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष गंगाभक्त सिंह ने किया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 20 सितंबर को यहां शहीद मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के माध्यम से गांव के छह वीर सपूतों की वीरगाथा नई पीढ़ी तक पहुंचाई जाती है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने अपने निजी खर्च से लाखों रुपये की लागत से शहीद स्मारक के शिलापट्ट पर छत का निर्माण कराया। इसके साथ ही सीढ़ियों और चारों तरफ स्टील की रेलिंग भी लगवाई गई। उन्होंने कहा कि शहीदों के स्मारक को आने वाले समय में और भव्य एवं विशाल स्वरूप दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष मंसाराम ने दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर सौदागर सिंह, बृजेश सिंह, उमेश सिंह, विनीत सिंह, आगम सिंह, विनोद सिंह, वीरभद्र सिंह, शरद सिंह, विजय नारायण, नग्गू पांडेय, आनंद सिंह लिप्पी, आलोक सिंह, जितेंद्र सिंह, रमाशंकर सिंह, कमला सिंह, हनुमान सिंह, सर्वेश यादव, अकरम, अखिलेश यादव, दयाराम यादव, अमित सिंह, रामचंद्र पांडेय, प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *