लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तरवां विकासखंड परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम रबी निवेश मेला व रबी उत्पादक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कृषक गोष्ठी में जिले से आये कृषि वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश सिंह एवं अवधेश सिंह प्राविधिक सहायक ने कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ कृषि लागत कम करने के विभिन्न तरीकों से किसानों को अवगत कराया। डॉक्टर अजय सिंह तरवा ने खरपतवार नियंत्रण एवं कीट रोग प्रबन्ध के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की। सहायक कृषि निरीक्षक बलराम सिंह यादव ने इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट एवं जैविक कृषि के बारे में उपस्थित काश्तकारों को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी तरवां प्रियंका सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह, अजीत सिंह, के साथ कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी ओमप्रकाश, रमेश यादव, कमलेश यादव, बृजेश कुमार, आनंद कुमार, आनंद प्रकाश, बांकेलाल यादव, एसके सिंह, शशांक सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद