माहुल आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल अहरौला मार्ग पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक बाइक से छिटक कर दूर गिरने से बाल बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक को अहरौला थाना ले गयी। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।
मृत छात्रा शिवानी उर्फ रिमझिम मौर्य 24वर्ष पुत्री रामधनी मौर्य अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा गांव की रहने वाली थी, और अंबेडकरनगर जिले के भीखपुर स्थित फूलपत्ती महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना के समय वह गांव के ही विकास मौर्य पुत्र रामबुझारत के साथ विद्यालय की बस पकड़ने के लिए उसकी बाइक पर बैठ कर राजारामनगर बाजार आ रही थी। गनवारा गांव के पास माहुल अहरौला मार्ग पर बाइक सवार ट्रक के चपेट में आ गया। जिससे ट्रक लड़की को रौद दिया। छात्रा शिवानी मौर्या की मौके पर मौत हो गयी। ड्राइबर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर आस पास के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह