शतप्रतिशत रहा आईसीएसई चिल्ड्रेन कॉलेज का परीक्षाफल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चिल्ड्रेन कालेज के कक्षा 10 तथा कक्षा 12 का परीक्षाफल विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा।
आईसीएसई कक्षा 12 में अथर्व यादव ने सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दीपांक गुप्ता ने 97 प्रतिशत द्वितीय स्थान, आदित्य नाथ यादव ने 96.25 प्रतिशत तृतीय स्थान तथा मोहम्मद उगैर ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
आईसीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में कुल 93 छात्र सम्मिलित हुए जिसमें 20 छात्रों ने 97.25 से 90 प्रतिशत के बीच, 26 छात्रों ने 89.75 से 80 प्रतिशत के बीच तथा 29 छात्रों ने 79.75 से 71 प्रतिशत के मध्य अंक प्राप्त किये है। 17 छात्रों ने 69.75 से 61.11 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये। केवल एक छात्र ने 54 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
इसी प्रकार कक्षा 10 की परीक्षा में अंकित कुमार यादव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकिता देव तथा अक्षत सिंह ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, दीपांशिका मौर्या ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान तथा देवव्रत सिंह, जीवांश यादव व अनन्त कुमार श्रीवास्तव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 की परीक्षा में 157 छात्र सम्मिलित हुए जिसमें 26 छात्र छात्राओं ने 98 से 90 प्रतिशत के मध्य, 39 छात्रों ने 98.40 से 80.20 प्रतिशत, 41 छात्रों ने 79.60 से लेकर 70 प्रतिशत, 36 छात्रों ने 69.80 से 60.20 प्रतिशत के मध्य अंक प्राप्त किये है। शेष 15 छात्र 59.40 प्रतिशत से लेकर उच्च द्वितीय श्रेणी में उर्त्तीण हुए।
विद्यालय के परीक्षाफल से छात्रों एवं उनके अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। प्राचार्या मैडम राठौर एवं प्रबन्धक डा. कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए छात्रों, शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी है।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *