आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद स्थित ज्योति निकेतन विद्यालय की छात्रा अविका सिंह ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में 94.97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। अविका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता एवं नेक्सस कोचिंग के मार्गदर्शन को दिया है।
अविका सिंह पुत्री पूजा सिंह (दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट) ने कहा कि मेरी मां मेरी पहली गुरु और सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। साथ ही नेक्सस कोचिंग के शिक्षकों ने जिस तरह से कॉन्सेप्ट क्लियर कराए और समय-समय पर मॉक टेस्ट लिए, उससे बहुत मदद मिली।
उन्होंने कहा कि अब परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह बदल चुका है। सिर्फ रट्टा मारने से काम नहीं चलेगा। एनसीईआरटी के साथ-साथ कॉम्पिटिशन एग्जाम्स की किताबों से तैयारी करें, पीवाईक्यू सॉल्व करें और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। अगर सही रणनीति से पढ़ेंगे तो 95 प्रतिशत प्लस स्कोर करना बिल्कुल संभव है।
विद्यालय परिवार, नेक्सस कोचिंग एवं जनपद के लोगों ने अविका को उसकी शानदार सफलता पर बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कमाना की।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार