पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर जनपद में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के तत्वाधान में कलेक्ट्री कचहरी स्थित नेहरू हाल में आयोजित जयंती समारोह में हजारों की संख्या में समाज के लोगों और राष्ट्रभक्तों ने हिस्सा लिया। चौहान समाज के लोगों ने अपने पूर्वज सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन मेजर सुरेश सिंह चौहान द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष अनिल चौहान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मराज चौहान और विशिष्ट अतिथि के रूप में एड. राजेश सिंह चौहान और कमलेश सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि धर्मराज चौहान ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने तीर-कमान के बल पर सत्ता और शासन को सुदृढ़ किया था, लेकिन यह विडंबना है कि आज उनके वंशज लोकतंत्र में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) का संकल्प समाज के हर व्यक्ति को मुख्यधारा में वापस लाना और उन्हें उनका हक दिलाना है।
शेखर चौहान ने जनवादी पार्टी का दामन छोड़ आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की टोपी, गमछा और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समारोह में आधी आबादी के उत्साह को देखकर पार्टी पदाधिकारी गदगद नजर आए। सम्मान स्वरूप पदाधिकारियों ने महिलाओं को शॉल भेंटकर आभार प्रकट किया।
इस दौरान मो. एसएस अली, मनोज चौहान, राजकुमार चौहान, लालबहादुर चौहान, सत्यदेव प्रजापति, रामटहल चौहान, भूपेंद्र गोंड, टिल्लू चौहान, जयप्रताप चौहान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *