आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से पांचवीं बार श्री श्याम जन्मोत्सव पहाड़पुर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में धूमधाम से मनाया गया। बाबा का अनुपम श्रृंगार, पावन ज्योति, छप्पन भोग अर्पण किया गया। भजन गायकों ने श्याम भजनों से सभी का मन मोह लिया।
भजन संध्या में कोलकाता के गायक अमोल-शुभम परासर ने ‘जाने कब जायेगा मुझे अपना बनायेगा सावरिया‘ की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद दरबार सावरिया ऐसो सजो प्यारो, सुन ले कन्हैया अर्जी हमारी आदि की प्रस्तुति दी। धनबाद से आये गायक कृष्णा अग्रवाल ने मांगा है मैने श्याम से वरदान, एक ही तेरी कृपा बनी रहे आदि की प्रस्तुति देकर सभी को श्याम रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर आयोजक शोभित खण्डेलिया, प्रदीप बैरासिया, नीरज गोयनका, भोलानाथ जालान, अशोक रूंगटा, विनय रूंगटा, अभिषेक खण्डेलिया, संदीप डालमिया, सीताराम डालमिया, गोपाल डालमिया, कन्हैया डालमिया, अतुल रूंगटा, वेद प्रकाश वैरासिया, सोमंत डिडवानिया, अरूण रूंगटा, श्यामसुन्दर डालमिया, बद्री खण्डेलिया, अनिल खण्डेलिया, हरी शर्मा, हर्ष अग्रवाल, बलराम तुस्यान, आकाश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, नीरज रूंगटा, जयदीप सर्राफ आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल