दबोचा गया गैंगेस्टर का आरोपी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा वारंटियों, अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए फूलपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक गौमांस कारोबारी को गुरुवार को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
विगत तीन जनवरी को फूलपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के समीप आटोरिक्शा में लदा एक कुंटल गोमांस बरामद किया था। उस दौरान पुलिस की घेराबंदी देख आटो में सवार गोमांस कारोबारी भागने में कामयाब रहा। विवेचना के दौरान जगदीशपुर ग्राम निवासी अरशद पुत्र अब्दुल्ला तथा मुड़ियार ग्राम निवासी अजीम पुत्र मसरूर व बेलाल पुत्र मुस्तकीम के नाम प्रकाश में आये थे। पुलिस ने इस कारोबार के सरगना अबूजर व अजीम पुत्रगण मशहूर समेत अन्य लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन की संस्तुति पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। गुरुवार की सुबह पुलिस ने अजीम पुत्र मसरूर निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *