गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गैर ईरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजघाट श्मशान पर बीते 25 नवंबर को पारिवारिक विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा किए गए हमले में जहानागंज क्षेत्र के जयरामपुर ग्राम निवासी बहतू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के भाई हरिकेश पासवान पुत्र सरजू द्वारा अपने गांव के ही प्रकाश पुत्र देवदत्त समेत अन्य लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दो दिन पूर्व गंभीर रूप से घायल बहतू पासवान की मौत हो गई। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया और गुरुवार को उक्त आरोपी प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *