फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। घर परिवार खेत खलिहान में सुबह शाम विद्युत आपूर्ति की जरूरत होती है। इन दिनों अघोषित कटौती से किसान परेशान हैं। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।
वर्तमान समय में बिद्युत सब स्टेशन फूलपुर से फूलपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्र में तीन फीडरों से बिद्युत आपूर्ति होती है जिसमे टाउन फीडर तहसील फीडर और कनेरी फीडर चल रहा है। टाउन और तहसील फीडर के अंतर्गत किसान आम बिद्युत उपभोक्तावो को तो कहीं न कहीं राहत मिल जा रही है वहीं ग्रामीण अंचल की बिद्युत आपूर्ति कनेरी फीडर से की जाती है जिसमें शाम के समय आठ बजे आपूर्ति घण्टो बन्द हो जा रही है जिससे खाना पीना करने में जहा ग्रामीणों को परेशानी हो रही है वहीं सुबह साढ़े चार बजे के करीब बिद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है जिससे किसानों की फसलों की सिंचाई बाधित हो जा रही है। किसान रामराज, गुलाब, दिनेश, बिनोद यादव, राम सिंगार आदि का कहना है कि रात्रि में सोते समय बिद्युत की क्या आवश्यकता है रात्रि में कटौती पूरी कर ली जाय। दिन में बारह बजे के बाद घण्टा दो घण्टा कर लिया जाय तो खेती किसानी के कार्य में बाधा नहीं होगी। कटौती बेसमय होने से समस्या हो रही है। इस सम्बंध में उपखण्ड अधिकारी बिद्युत फूलपुर बिनोद कुमार ने बताया रोस्टिंग ऊपर से होती है। सबस्टेशन स्तर से कोई कटौती नहीं होती है। बिजली प्राप्त होने पर बिद्युत स्टेशन से बिभिन्न फीडरों को आपूर्ति दी जाती है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय