बरसात में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बरसात के बाद शनिवार सुबह अहरौला बाजार के चांदनी चौक के पास आम का विशाल पेड़ विद्युत पोल और तारों पर गिर गया। पेड़ गिरने से बुढ़नपुर-अंबारी मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। वहीं विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। उधर, विद्युत विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया। विद्युत उपखंड रेडहा के जेई संतोष कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर काम कर रहे हैं और विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई है। क्षतिग्रस्त पोल की व्यवस्था की जा रही है। नया पोल लगाए जाने के बाद विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। वहीं अहरौला बाजार में लंबे समय से बिजली आपूर्ति की अनियमितता को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। बार-बार बिजली कटौती और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उनका आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ता जाएगा।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *