लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अरशद ने चिकित्सा एवं बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने लंदन स्थित रॉयल कॉलेज ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड चाइल्ड हेल्थ से उन्नत पोषण देखभाल में अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र सफलतापूर्वक प्राप्त किया है।
यह प्रमाणपत्र उन्नत पोषण देखभाल के क्षेत्र में उनके ज्ञान, प्रशिक्षण और विशेषज्ञता को दर्शाता है। डॉ. अरशद ने इस उपलब्धि पर लंदन स्थित संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और सहकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। लोगों ने कहा कि डॉ. अरशद की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद