काला बाजारी के लिए जा रहा सरकारी राशन जप्त

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना के हंडिया गांव के कोटेदार द्वारा सरकारी चावल बाजार में बेचने के लिए पिकअप से दुकान पर भेजने की तैयारी में लगा था इस वक्त ग्रामीणों की सतर्कता से ग्रामीणों ने पवई पुलिस को फोन कर दिया इसकी सूचना दी पुलिस राशन गाड़ी सहित थाने पर लाकर बंद कर दिया ग्रामीणों ने एस डीएम फूलपुर से शिकायत की इसके पश्चात एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक अहिरौला एके मिश्रा और पूर्ति निरीक्षक पवई रणधीर कुमार को मौके पर भेज कर जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया दोनों पूर्ति निरीक्षक पवई थाने पर आए और खाद्यान्न की तौल कराए जिसमें 26 बोरी में 16 कुंतल 94 किलो राशन था मय बोरी सहित। जिस चावल को बगल के भिटौरा गांव के कोटेदार को सुपुर्द कर दिया ड्राइवर और पूर्ति निरीक्षक रणधीर कुमार का कहना ह ैकि चावल को बगल के भिटौरा गांव के कोटेदार को सौंप दिया गया है। सरकारी राशन की चोरी की जांच और स्टाक मिलने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *