अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नेशनल एग्रो फाउंडेशन द्वारा संचालित छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए एकीकृत जलवायु अनुकूलन कार्यक्रम के तहत अतरौलिया फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी ग्राम कनैला में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ। सस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ैक्थ्) के वित्तीय सहयोग से शुरू इस पहल के तहत आजमगढ़ के 1,000 छोटे व सीमांत किसानों को चरणबद्ध तरीके से 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के पहले बैच में 30 किसानों ने भाग लिया।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि एलडीएम आजमगढ़ अभिषेक कुमार और विशिष्ट अतिथि नाबार्ड आरिफ खान ने इसे किसानों की क्षमता निर्माण व वित्तीय समावेशन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। एसडीएफ की प्रतिनिधि जसप्रीत कौर ने बदलती जलवायु में संसाधन-कुशल कृषि पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया। प्रशिक्षण के दौरान केवीके के वैज्ञानिक डॉ. रणधीर नायक, डॉ. वी.के. विमल, डॉ. एम.पी. गौतम व डॉ. योगेंद्र यादव ने किसानों को जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, जलवायु-सहनशील फसलों और आधुनिक कृषि तकनीकों का वैज्ञानिक व व्यावहारिक ज्ञान देंगे, जिससे उनकी उत्पादकता और आजीविका मजबूत हो सके।
रिपोर्ट-आशीष निषाद