एलसी इन्फ्रा एजेन्सी की खराब प्रगति पर डीएम ने जतायी नाराजगी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसके अन्तर्गत हर जल नल योजना के तहत प्रत्येक घर को 2024 तक पाइप लाइन से आच्छादित किया जाना है। वर्तमान समय में जनपद में इस कार्य को 7 एजंेसियांे द्वारा किया जा रहा हैं, जिसमें द्वितीय एवं तृतीय फेज के अन्तर्गत कार्य चल रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि द्वितीय एवं तृतीय फेज में 1086 राजस्व ग्रामों में कार्य चल रहे हैं, जिसके तहत नलकूप लगाने, पावर हाउस एवं ओवर हेड टैंक बनाने के साथ ही एफएचटीसी के अन्तर्गत पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ ही पांचवे फेज के अन्तर्गत छूटे हुए राजस्व ग्रामों में पांच एजेंसियों द्वारा सर्वे एवं डीपीआर बनाये जाने के लिए कार्य दिये गये हैं, डीपीआर पर स्वीकृति हो जाने के उपरान्त हर घर नल योजनान्तर्गत घरों को पाइपलाइन से जोड़ने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। एलसी इन्फ्रा एजेन्सी द्वारा एफएचटीसी के अन्तर्गत खराब प्रगति पाये जाने पर जिलाधिकारी ने एई जल निगम को निर्देश देते हुए कहा कि उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, आईएएस प्रशिक्षु प्रखर कुमार सिंह, एई जल निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *