लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रत्येक महीने की नौ और 24 तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में 60 की ओपीडी में 26 गर्भवती महिलाओं की शुक्रवार को जांच की गई, तथा उन्हें मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श के बाद दवा आदि का वितरण किया गया।
डॉ. गरिमा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान विगत कई महीनों से चल रहा है जिसमें गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार उन्हें दवा आदि का मुफ्त वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि वैसे तो गर्भवती महिलाओं के लिए कार्यक्रम प्रतिदिन चलता रहता है लेकिन हर महीने की 9 और 24 तारीख को उन गर्भवती महिलाओं को बुलाया जाता है जिनकी स्थिति खतरे में होती है या बाद में खतरे में पड़ सकती है। अगर आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें जिले तक भेज कर उनका उपचार कराया जाता है ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें। उन्होंने बताया कि आज एक गर्भवती महिला की जांच में रिपोर्ट सही न मिलने के बाद उसे जिले पर जाने की सलाह दी गई ताकि सुरक्षित प्रसव हो सके। इस मौके पर गुड़िया, सोनी, पूनम, मीना, सविता, वंदना, पूजा, सबा तथा नाजिया आदि की जांच गई तथा चिकित्सकीय परामर्श के पश्चात दवा आदि का वितरण किया गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद