फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अंबारी स्थित आरोग्य निकेतन पर शनिवार को आजमगढ़ सांसद धर्मेन्द्र यादव ने प्रधानाध्यापक राजेश यादव के पुत्र राजदीप के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि यह बहुत पुराना परिवार है। नेताजी के समय से परिवार से संबंध है। इसके आलावा छात्र राजनीति के दौरान मेरा इस परिवार से व्यक्तिगत संबंध रहा है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का जनता की सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है और जनता से लगातार टैक्स वसूला जा रहा है।
सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर टिप्पणी करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मऊ की जनता ने ओपी राजभर को खदेड़ दिया है। इस बार आजमगढ़ की जनता भी भाजपा और ओपी राजभर को खदेड़ने का काम करेगी। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सिक्सर वाले बयान पर सांसद ने पलटवार किया। जनपद की खराब सड़कों पर कहा कि पार्टी के विधायकों और सांसदों द्वारा लगातार सदन में इस मुद्दे को उठाया जा रहा है लेकिन सरकार आजमगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
इस अवसर पर विधायक रमाकांत यादव की पत्नी डॉ. रंजना यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव, डॉ. सुभाष यादव, राजेश यादव, मनोज कृष्ण यादव, पूर्व प्रधान मोहम्मद असलम, प्रधान सूबेदार यादव, मोहम्मद शाहिद, बसीमुद्दीन शेख, विवेक, विक्रम, अंबिका, सुरेंद्र बहादुर यादव, निखिल यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय