काली माता मंदिर पर भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ठेकमा ब्लॉक के ग्रामसभा गोड़हरा स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार को काली माता मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।
ग्रामसभा गोडहरा स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में गांव निवासी मनोज कुमार जायसवाल पुत्र स्व.कैलाश जायसवाल के नेतृत्व में जनसहयोग से 9 मई 2025 को भव्य काली माता मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर में काली माता की प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद से ही जनसहयोग से समय-समय पर भंडारे का आयोजन किया जाता है।
इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के समापन के बाद शाम को भव्य भंडारा शुरू हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था में मनोज कुमार जायसवाल और संतोष उपाध्याय सहित अन्य लोग पूरे मनोयोग से जुटे रहे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान धनंजय सिंह, सतीश सिंह, पूर्व प्रधान रंजीत सिंह, जनार्दन सिंह, संतोष जायसवाल, भुंडली उपाध्याय, रिंकू सिंह, डब्लू सिंह, अंबिका सिंह, लल्लू सिंह, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *