लालगंज मेले में उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे में शिव शक्ति दल, राष्ट्रीय युवा परिषद, एकता युवा परिषद, सहारा क्लब, पुष्पांजलि क्लब, मां अम्बे कलां केन्द्र, न्यू स्टार क्लब, महाशक्ति दल, नव ज्योति दुर्गा पूजा समिति सहित कई अन्य समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल सजा कर मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित की गयी है। जिसमें जगमगाती दूधिया रंग की रोशनी जगह-जगह लोगों को मुग्ध कर रही रही है।
लालगंज नगर पंचायत में बने पूजा पंडाल रंग बिरंगी लाइटों के जगमगाहट से अपनी छटा बिखेरते देखे गए। पूरा नगर रोशनी से नहा उठा। महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने जगह जगह बनी दुर्गा प्रतिमा का पूजन अर्चन किया और मेले का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर एसडीएम लालगंज सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी व तहसीलदार लालगंज शैलेन्द्र कुमार सिंह ने भी पूजन अर्चन किया। देवगांव कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुवंशी चौकी प्रभारी अनुपम जायसवाल सहित अन्य पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। विद्युत की सजावट एवं झालरों की चकाचौंध से पूरा नगर दुल्हन की तरह सजा नजर आया। भक्त देवी के गीत पर झूमते नजर आए। भक्ति गीतों से पूरा नगर पंचायत गुंजायमान रहा इस अवसर पर नायब तहसीलदार पंकज शाही, चेयरमैन विजय सोनकर, ईओ रामबचन यादव, वरिष्ठ लिपिक अनूप श्रीवास्तव, सफाई नायक चन्द्रमणी यादव, पांचू यादव, मनोज गुप्ता, त्रिभुवन सोनकर, रजनीकांत त्रिपाठी, संतोष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *