कोटेदार ने एसडीएम से की ई-पास मशीन तोड़ने की शिकायत

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला विकास खंड की ग्राम पंचायत कन्दरी में सोमवार को राशन वितरण के समय हुए हंगामे के बाद मंगलवार को कोटेदार सभाराम यादव ने एसडीएम फूलपुर को शिकायती पत्र दे कर कार्यवाही की मांग की है।
एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कोटेदार सभाराम यादव ने कहा कि राशन वितरण के समय गांव के जयहिंद यादव, अरविंद यादव, जयप्रकाश यादव और लाल बहादुर यादव आए और उस पर अनावश्यक दबाव बनाने लगे। जब वह नहीं माना तो उक्त लोगो ने वितरण मशीन को पटक कर फोड़ दिया। यही नहीं बोरी में वितरण हेतु रखे गए राशन को उलट पलट कर बिखेर दिया तथा वितरण को बंद करा दिया और कोटा निरस्त कराने की धमकी भी दिया। शिकायती पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि उक्त लोगो से जमीनी विवाद चल रहा है जिसके कारण वे कई बार ऐसा कृत्य कर चुके है। कोटेदार ने उपजिलाधिकारी फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता से उक्त लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *