उमाशंकर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को फूलपुर क्षेत्र स्थित फरहान कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में रसड़ा विधानसभा, बलिया के बसपा विधायक रहे स्व.उमाशंकर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समर्थक एवं क्षेत्रीय लोग पहुंचे और स्व.उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन इमरान अहमद हेटलर, फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से बसपा के भावी प्रत्याशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से आयोजन स्थल पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और अपने क्षेत्र के विकास तथा लोगों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। उनके निधन से बहुजन समाज पार्टी सहित गरीब असहाय परिवारों को भी गहरा आघात पहुंचा है। वक्ताओं ने दिवंगत नेता के विचारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, दशरथ सिंह, विजय कुमार मंडल प्रभारी, चंद्रधारी सुमन विधानसभा प्रभारी , मायाराम गौतम पूर्व मंडल प्रभारी, राधेश्याम गौतम विधानसभा अध्यक्ष, सुनील कुमार यादव विधानसभा महासचिव, हाफिज दिलशाद, कोषाध्यक्ष, विक्रम चौहान, बृजलाल बिंद, अमृतलाल, चंद्रभान गौतम, चंद्रभान चौहान, जितेंद्र चौहान, राजनाथ उर्फ करिया सिंह, राम केवल गौतम, विधानसभा प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम मंडल प्रभारी, अरविंद कुमार जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *