संदेहास्पद डाटा को सही कर पांच दिसम्बर तक जमा करें छात्र

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद में संचालित समस्त पूर्वदशम शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आनलाईन आवेदन करने के उपरान्त राज्य एनआईसी लखनऊ द्वारा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, आजमगढ़ के लांगिन पर पिछड़ी जाति का छात्रवृत्ति डाटा संदेहास्पद की श्रेणी में प्राप्त हुआ है, जिसका निवारण छात्र एवं सस्था द्वारा किया जाना है। संदेहास्पद की श्रेणी में प्राप्त डाटा को एनआईसी आजमगढ़ की वेबसाईड पर अपलोड किया गया है।
उन्होने जनपद के समस्त पूर्वदशम शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है पिछड़ी जाति के छात्रों के संदेहास्पद डाटा को एनआईसी के वेबसाईड ं्रंउहंतीण्दपबण्पद से प्राप्त कर सम्बन्धित वांछित अभिलेख संलग्न कर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय नेहरू हाल, में 5 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से जमा कराना सुनिश्चित करें, अभिलेख जमा न करने की दशा में कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित होता है तो सम्पूर्ण उत्तरदायी स्वयं छात्र, संस्था की होगी।
रिपोर्ट- प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *