अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर होने से नगर पंचायत अतरौलिया का बिजली का फाल्ट नहीं बन पाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि हड़ताल खत्म होने के बाद ही बिजली सुचारू रूप से चालू होने की संभावना है।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वाहन पर बिजली कर्मचारियों का चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार है। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वाहन पर प्रदेश के समस्त बिजली कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है जिसके चौथे दिन भी कर्मचारियों का कार्य बंद रहा। अतरौलिया स्थित विद्युत सबस्टेशन के टाउन फिटर के अंतर्गत पड़ने वाले नगर पंचायत के निरीक्षण भवन के सामने केबिल फाल्ट होने की वजह से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बाधित रही, जिसके कारण किसानों तथा आम जनता को बिजली संकट से पूरे दिन जूझना पड़ा। क्षेत्र के किसान बिजली संकट को लेकर चिंता में है वहीं बिजली कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी है। विद्युत कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर तथा अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार किया तथा ऊर्जा नियमों के शीर्ष प्रबंधन के रवैया से काफी नाराज दिखे। आम जनता को तकलीफ न हो इसके दृष्टिगत कार्य बहिष्कार के चालू चरणों में बिजली उत्पादन, विद्युत उपकेंद्र सिस्टम ऑपरेशन की पाली में तैनात बिजली कर्मियों को कार्य बहिष्कार, आंदोलन से अलग रखा गया है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद