रविन्द्र सिंह ज्योति ने बिखेरा भक्ति संगीत का जलवा

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हिन्दू साम्राज्य क्लब के तत्वाधान में भक्ति जागरण में छा जाने वाले राष्ट्रीय गायक रविन्द्र सिंह ज्योति ने अपने मधुर स्वर से गायन का शमा बांधा तो श्रद्धालु निहाल हो उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां आदि शक्ति के पूजन उपरान्त जय प्रकाश रूंगटा द्वारा रविन्द्र सिंह ज्योति को चुनरी ओढ़ा मल्यार्पण कर किया।
कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह का स्वागत रविन्द्र सिंह ज्योति ने स्मृति चिन्ह देकर किया तो कोतवाल ने भी उन्हें भगवा अंगवस्त्रम से सम्मान किया। उसके बाद रविन्द्र सिंह ज्योति ने मां सरस्वती, को नमन करते हुए तोहरे भरोसे हमार परिवार, मईया चहबू त बेटा अधिकारी हो जाई, गीत से शुरुआत की तो तालियों ने गायक कलाकार का जोश दोगुना कर दिया। जब तलवार उठा के माई चलली चंडी बनकर, बैरी मिले त मईया मिले पर घाती यार ना मिले, के गीत सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत सुन हरदम आइला विन्ध्याचल हमके जानेलू की नाय, माई माटी के मूर्ति में समयल बाय, आदि एक से एक प्रस्तुति से श्रोता झूम उठे। सह गायिका आरती तिवारी की भक्तिमय प्रस्तुति में सभी को नाचने लगे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *