भाव विह्वल होकर गले मिले चारो भाई

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर का ऐतिहास भरत मिलाप आदर्श रामलीला दशहरा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया। श्री राम रथ के संचालक विशाल पांडेय के नेतृत्व मे भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता, श्री हनुमत लाल के साथ मां भवानी मन्दिर परिसर से गल्ला मंडी होते हुए बस स्टॉप भारतीय क्लब पण्डाल परिसर पर पहुंची जहां भइया भरत, शत्रुघ्न पलक बिछाए प्रतीक्षा कर रहे थे।
प्रभु राम को देखते ही भइया भरत दौड़ पड़ते हैं और लिपट जाते हैं। भाव विह्वल मिलाप से चक्षु से अश्रु निकल पड़ते हैं। पूरा वातावरण राम मय हो जयकारों से गूंज उठा। मां दुर्गा कीर्तन मण्डली के गायक समूह ने सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी। उसके बाद रथ पर चारों भाई माता सीता, हनुमान जी के साथ प्रस्थान करते हैं। आगे बजरंग दल अखाड़ा के कलाकार लाठी, तलवार, चक्र, अग्नि चक्र, आदि कला प्रदर्शन तो पीछे पीछे दर्जन भर लोग उत्कृष्ट कला प्रदर्शन झांकी निकाली गई। जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। श्री राम रथमिलाप उपरान्त बस स्टॉप से सिनेमा रोड, शंकर जी तिराहा, शनिचर बाजार, चूना चौक, पुरानी सब्जी मंडी, धर्मशाला रोड, होते हुए मां भवानी तिराहा से पुनः मां भवानी मन्दिर परिसर पहुंची। जहां आरती कर प्रसाद वितरण के साथ कार्यकम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश कुमार गुप्ता तथा संचालन अवनीश आर्य ने किया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *