विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सष्टिमीडिया)। रात्रिकालीन बिजली कटौती से फूलपुर क्षेत्र के व्यापारी, किसान, मजदूर और आम उपभोक्ता परेशान हैं। बार-बार घंटों बिजली गुल होने से लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार की ओर से शहरी क्षेत्र में 24 और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर स्थिति अलग नजर आ रही है।
15 व 16 सितंबर की रात भी क्षेत्र में कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। शाम करीब साढ़े सात बजे 132 केवी उपकेंद्र से रोस्टिंग शुरू होने के बाद रुक-रुककर बिजली कटौती का सिलसिला भोर करीब चार बजे तक चलता रहा। इससे जहां व्यापारी वर्ग परेशान रहा, वहीं धान की फसल की सिंचाई को लेकर किसान भी चिंतित रहे।
ग्रामीणों मो. अनवर, अबुशाद, मनीष, अंकुर, पवन जायसवाल, कमलेश, दिनेश, हसीब, संतोष सिंह, प्रमोद बनवासी, सरन बखेडू बनवासी, रामसिंगार यादव व विपिन यादव आदि ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रात में होने वाली बिजली कटौती के लिए समय-सीमा निर्धारित करने की मांग की है।
इस संबंध में अधिशाषी अभियंता बिद्युत फूलपुर आरके पांडेय ने बताया कि लखनऊ और सारनाथ से कोड सीधे 132 बिद्युत स्टेशन पर आ रहा है। कोड के अनुसार रोस्टिंग की जा रही है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *