लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडया)। नगर पंचायत स्थित लालगंज पश्चिमी मोहल्ले के गंगा कटरा में पांच दिवसीय श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना विद्वान ब्राह्मण याज्ञवल्क्य दीक्षित उर्फ मंटू बाबा ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ कराई। इसके बाद प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे तथा शाम 7 बजे आरती का आयोजन किया जा रहा है। आरती में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान गणेश की आराधना करते हुए अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
इस अवसर पर दीनदयाल बरनवाल, प्रसाद पवार, अजय बरनवाल, सतीश पाटिल, अरविंद सेठ, शिवराज पाटिल, दीपक, संतोष गुप्ता, अनिल, शिवम, सुबेदार, कन्हैया लाल सहित नगरवासी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में नगर पंचायत कटघर लालगंज के गोला बाजार स्थित पूर्व अधिशासी अधिकारी अशोक मिश्रा के आवास पर उनके पुत्र एवं जिला व्यवस्था प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चंदन मिश्रा द्वारा चतुर्थी के दिन सोमवार को पांच दिवसीय श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई गई। विद्वान ब्राह्मण तारकेश्वर मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ऊषा जायसवाल, अरविंद सेठ, सुशील पांडेय, अमर बहादुर सिंह, अरविंद कनौजिया, रजनीश जायसवाल (जिला कोषाध्यक्ष, भाजपा लालगंज), आलोक सोनी, सीमा सोनकर, सूरज साह, सोनम पांडेय, नितेश मिश्रा, पायल सोनकर, अनिता यादव, ज्योति सेठ, प्रीति सोनी, चंद्रकला मौर्या आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद