श्रीकृष्ण, रूक्मिणी विवाह प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मां भवानी मन्दिर परिसर के सरस्वती शिशु मन्दिर प्रांगण में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ विद्वतजनों द्वारा यज्ञ मण्डप में शामिल मुख्य यजमान के साथ अन्य श्रद्धालुओं का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कराया गया। अपरान्ह व्यासपीठ से अखिल कृष्ण महराज ने श्रीकृष्ण जी के रणछोर की भाव पूर्ण कथा सुनाई।
श्रीकृष्ण रूक्मिणी विवाह की कथा संग झांकी प्रस्तुत की गई। यथा शक्ति श्रद्धालुओ ने वैवाहिक झांकी के चरणरज के साथ दान दक्षिणा दिया। संगीतमयी कथा संग भजनो के गायन के आनंदोत्सव में श्रद्धालु झूम उठे। अखिल कृष्ण महाराज ने गोबर्धन पूजा, महारास प्रसंग, गोकुल से बृंदावन आगमन आदि भावपूर्ण प्रसंग सुना श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यकम के अंत में सड़क हादसे में मृतक तीनों किशोर के आत्मा शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रख भगवान से प्रार्थना किया गया और घायलो को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गयी।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *