बीडीओ इद्रीश अली की पहल से बच्चों को मिला पानी

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर (सियरहां) में काफी दिनों से खराब पड़े सरकारी हैंडपंप की समस्या का वीडियो सामने आने के बाद बीडीओ इद्रीश अली ने तत्काल संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर विकासखंड के जेई और सेक्रेटरी विद्यालय पहुंचे और हैंडपंप को रीबोर कराने का कार्य शुरू कराया। इससे बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
वहीं पटवध सरैया बाजार से चांदपुर-मानपुर जाने वाले मार्ग पर उगी झाड़ियों और घास की जानकारी मिलने पर बीडीओ ने सफाई कर्मियों को निर्देश देकर तत्काल सफाई कराई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बीडीओ इद्रीश अली के आने के बाद विकास खंड में कार्यों के प्रति सक्रियता दिखाई दे रही है। कार्यालय में नियमित उपलब्ध रहने और कैंपस में ही रहने के कारण सूचना मिलते ही समस्याओं के समाधान की पहल हो जाती है। उनकी कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *