चन्दा चौहान बनी सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव चन्दा चौहान का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
विधायक बेचई सरोज ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं का सम्मान करती आई है। पार्टी द्वारा प्रत्येक चुनाव में महिलाओं को अन्य दलों की अपेक्षा अधिक संख्या में टिकट देकर उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है। विधानसभा अध्यक्ष राजनारायण यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने गांव, गरीब और ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया है।
कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाब राजभर, जिला पंचायत सदस्य अरविन्द कुमार सरोज, श्याम कन्हैया यादव, राजेन्द्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम पलट चौहान, समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष संध्या राघवन, पूर्व अध्यक्ष मनीषा गौड़, संगीता शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सविता, सरिता चौहान, नीलू, सुनीता राजभर, तारा देवी, रजवन्ता राजभर, संगीता चौहान, सोनम, रीता, पूनम, अर्चना यादव, रीता सरोज, मंजू चौहान, सत्यभामा देवी, अनुपम कन्नौजिया, राजेश विश्वकर्मा, सहतू प्रजापति, जय सिंह चौहान, सर्वेश प्रजापति, तेरसू मौर्य, आलोक राजभर, गणेश मौर्य, मुन्ना सरोज, मोचन मौर्य, संतोष शर्मा, प्यारे लाल मौर्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संध्या राघवन तथा संचालन गोविन्दा गौतम ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *