लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकासखंड लालगंज के सरुपहा गांव में स्थित आदित्य विक्रम स्मृति हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर द्वारा चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित चिकित्सा कैंप में कई प्रकार की मरीजों को छूट प्रदान की गई।
लालगंज के पूर्व विधायक तथा पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के द्वारा अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिस प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास में आदित्य विक्रम स्मृति एवं रिसर्च सेंटर प्रयास कर रहा है वह काफी प्रशंसनीय कदम है। उप प्रबंधक सुनील कुमार सिंह उर्फ डब्बू ने बताया कि यहां कई अच्छे डॉक्टर सदैव मौजूद रहते हैं। हार्ट से संबंधित चिकित्सक एसएस गुप्ता यहां मौजूद रहते हैं। शुगर आदि की भी यहां जांच होती है। डॉ.राजेश जनरल सर्जन ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए यह कैंप आयोजित किया गया ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। सलहरा के चिकित्सक डॉ.शमीम ने बताया कि यहां ईको सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी सुविधा होती है। प्रबंधक जंग बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर शुकदेव सिंह, अमर बहादुर, दिनेश सिंह पल्हना मंडल अध्यक्ष, डा.अली अख्तर, प्रेमनाथ सिंह, शहाबुद्दीन उर्फ पप्पू, रामचंद्र, रामसेवक, धनंजय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी