गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, पुजारी झुलसे

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली के बड़ागांव स्थित पतालपुरी महादेव मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह गैस सिलेंडर लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। गैस लीक होने के बाद आग तेजी से फैलने लगी और आनन फानन उस पर काबू पाने के प्रयास में मंदिर के पुजारी बुरी तरह झुलस गए। किसी तरह आग पर काबू पाने के बाद उनको एंबुलेस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
बडागांव निवासी पुजारी तेरस चौहान 50 वर्ष पुत्र टुअर चौहान बुधवार की सुबह मंदिर परिसर की साफ सफाई के बाद स्नान और ध्यान के बाद पूजा पाठ के उपरान्त सुबह लगभग नौ बजे चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने लगे। इस दौरान गैस सिलेण्डर में आग लग गयी। आग बुझाने के लिए सिलेण्डर से रेगुलेटर निकालने में पुजारी भी गम्भीर रूप से झुलस गये। वहीं आग लगने के बाद मचे शोर की वजह से मंदिर पर गांव के पूजा कर रहे लोगों ने दौड़कर देखा तो पुजारी का पूरा कपड़ा जल चुका था। जिसकी सूचना तत्काल स्वजन सहित गांव वालों को दी गयी। इस बाबत सूचना मिलते ही स्वजन सहित गांव के लोग आटो रिक्शा से तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसने की वजह से उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुजारी की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।
रिपोर्ट-’मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *