अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के अतरैठ बाजार में एक जनसभा का आयोजन कर नाई समाज ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखा। जनसभा की अध्यक्षता बेचन शर्मा एवं संचालन डॉ दिनेश शर्मा ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा भी नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। बेचन शर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के एक नेता थे जो पिछड़े वंचित पीड़ित दलित समाज के पुरोधा थे। समाज के हर वर्ग के विकास के लिए हमेशा कृत संकल्पित रहते थे। रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने कई ऐतिहासिक कार्य भी किए। इस मौके पर रामनाथ शर्मा, हवलदार शर्मा, प्रेम लाल शर्मा, बंसराज यादव, रिंकू राम, सुरेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद