लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी बारा वफात, ईद-मिलादुन्नबी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर रविवार को गंभीरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने की।
बैठक में ग्राम प्रधानों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष ने लोगों से त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही।
पुलिस ने बताया कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, मंदिरों और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। क्षेत्र में लगातार गश्त कर कानून-व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। बैठक में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं और आगामी आयोजनों की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए, जिनके शीघ्र समाधान का थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रधान ईश्वर, प्रधान मोहन सरोज, इकबाल अहमद, फैजुल्लाहपुर, प्रधान दिनेश कुमार, चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह, एसआई योगेश सरोज, विपिन द्विवेदी, अभिषेक विश्वकर्मा, प्रधान रविंद्र गुप्ता, गुफरान अहमद आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद