सीडीओ ने किया लाइब्रेरी का निरीक्षण

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड महराजगंज के प्रतापपुर में स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों की स्थिति का जायजा लिया।
सीडीओ ने लाइब्रेरी में साफ-सफाई, पुस्तकों की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर अध्ययन वातावरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्य विकास अधिकारी ने लाइब्रेरी में बनी अलमारी की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। लाइब्रेरी की खुलने और बंद होने का समय निर्धारित किया जाए जिससे बच्चे और बड़े बुजुर्ग लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ सकें।
निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी राजकिशोर सिंह, एपीओ, सचिव, ग्राम प्रधान और सफाईकर्मी सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *