अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जीयनपुर पुलिस क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान पुलिस ने तमंचे के साथ एक पशु तस्कर को मुबारकपुर तिराहा से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में स्कॉर्पियो से पशु तस्करी करने का आरोपी था।
तरौका-मोहम्मदपुर मार्ग पर स्कॉर्पियो से बीते 2 अक्टूबर की रात पशु लादकर ले जाते समय लाटघाट चौकी पुलिस ने फैयाज पुत्र बदरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। वहीं जावेद पुत्र मुख्तार निवासी कुरैश नगर फरार था। जीयनपुर पुलिस गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ मुबारकपुर तिराहे से गुरुवार की सुबह फरार आरोपी जावेद पुत्र मुख्तार निवासी कुरैश नगर को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-फहद खान