भाजपा नेता ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु बैठक

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री जय प्रकाश जायसवाल ने मंगलवार को क्षेत्र के पवई और अहरौला विकास खंड के विभिन्न गांवों में बैठक किया। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को त्रुटिवश मतदाता सूची में कटे हुए नामों को घर-घर जा कर जोड़ने की नसीहत दिया।
क्षेत्र के गोधना, मैगना, बाग बहार मिल्कीपुर आदि बाजारों में शक्तिकेंद्र संयोजक और पार्टी के बूथ अध्यक्षों के साथ की गई बैठक में जय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि एसआईआर का तीसरा चरण प्रारंभ हो गया है। इस अंतिम चरण में जो भी मतदाता किसी भी कारण से मतदाता सूची में नहीं आ सके हैं भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे घर घर जा कर उनका एसआईआर फार्म भरवाकर सरकार द्वारा नियुक्त बीएलओ को तय समय सीमा के अंदर प्रेषित कर दें और उनका सहयोग भी करें। इस मौके पर धरणीधर पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, राजन, पीयूष आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *