प्रगणकों ने ग्रामीणों को दी स्व गणना की जानकारी

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनगणना 2027 के क्रम में सोमवार को स्वगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम जीवली के प्रधानाध्यापक सदाशिव तिवारी के नेतृत्व में टीम ने ग्राम पंचायत बरदह एवं आसपास के क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया।
ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें जनगणना 2027 और स्वगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके साथ सहयोगी प्रकाश वीर राणा समेत तमाम लोग रहे। टीम के लोगों ने जनगणना के महत्व इसकी उपयोगिता तथा इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
बरदह ग्राम पंचायत के कोटेदार अजय तिवारी पप्पू, पूर्व प्रधान रामलाल यादव, प्रधान मुन्नालाल, नियामत अली, मनोज तिवारी, शिवकुमार प्रजापति, रंजीत प्रजापति, गुलाब सरोज, फूलचंद सरोज, नीलम तिवारी, रंजना तिवारी, अशोक तिवारी, हरिशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *