फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीदाबाद मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हादसे को अंजाम देने वाला पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
फरिहा की तरफ से आ रही पिकअप सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान माज 19 वर्ष पुत्र परवेज निवासी फरिहा के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंचे फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा ने घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव