संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन था। अचानक जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के एक साथ पहुंचते ही कर्मचारियों के हाथ पांव फूलने लगे। अधिकारियों ने आए हुए वादकारियों का प्रार्थना पत्र लेकर प्राथमिकता के आधार पर मौके पर राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस बल पहुंचकर निस्तारण करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया।
उन्होंने कहा कि किसी का भी शिकायती पत्र पड़े, राजस्व कर्मचारी जरूरत पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर उसका निस्तारण करें। समाधान दिवस पर राजस्व से संबंधित सब 14 प्रार्थना पत्र पड़े। तीन का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। बाकी मामलों का निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व कर्मचारियों को दे दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी भुवनेश चौबे को आदेशित किया कि जब भी किसी मामले का निस्तारण के लिए राजस्व कर्मी फोर्स मांगे तो उनको पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था करा दिया जाए। जो भी फरियादी आते हैं, उनके साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाए।
तत्पश्चात जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों के बैरक निरीक्षण किया साफ सफाई का और बेहतर तरीके से किए जाने का निर्देश दिया
इस अवसर पर नीरज गौड़, प्रशांत सिंह, बनवारी यादव, धर्मजीत तिवारी, राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव