थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहा ईदगाह के पास एक तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट की थार ने स्कूली बस को ओवरटेक करने के चक्कर में मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गुड्डू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
फरिहां निवासी 50 वर्षीय शमशाद उर्फ गुड्डू पुत्र फरियाद तथा 18 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र हरिश्चंद्र बाइक से सुबह के समय फरिहा चौक से अपने घर फरिहा जा रहे थे। इसी दौरान फरिहा ईदगाह के पास तेज रफ्तार से थार स्कूली बस को ओवरटेक कर रही थी, ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल सवारों कों जोरदार टक्कर मारते हुए, थार चालक थार लेकर फरार हो गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने शमशाद की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही शमशाद उर्फ गुड्डू की मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र हैं। उनकी पत्नी की छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। बच्चों की देखरेख स्वयं गुड्डू ही कर रहे थे लेकिन अब बच्चे पूर्ण रूप से अनाथ हो चुके हैं। हादसे के बाद परिवार व फरिहा गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *