आदर्शो के प्रतीक थे बाबू विश्राम राय-शैलेश राय

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय मंत्री शैलेश राय ने प्रमुख समाजसेवी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा संसदीय परम्पराओं के गौरव बाबू विश्राम राय की कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिमा पर पुण्यतिथि के अवसर पर मान्यार्पण कर नमन किया।
शैलेश राय ने कहा कि बाबू विश्राम राय एक प्रखर समाजवाद एवं आदर्शो के प्रतीक थे। उन्होने पूरे जीवन काल समाज के गरीब तबकों के लिए न केवल संघर्ष किया बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के महान यो़द्धा के रुप में देश की सेवा की। दर्जनों बार जेल गये तथा तीन बार विधायक एवं एक बार विधान परिषद के सदस्य रहे। भाजपा नेता आरपी राय तथा सहजानन्द राय ने कहा कि हमें बाबू विश्राम राय के बताये रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करनी चाहिए। अभिषेक जायसवाल दीनू व बालकेश दूबे ने लोगों का आह्वाहन किया कि बाबू विश्राम राय के रास्ते पर चलकर देश की आजादी को सुरक्षित बनाये तथा आर्थिक रुप से देश को मजबूत बनाये। इस मौके पर मुन्नू यादव, शेषनाथ मिश्र, साकेत चतुर्वेदी, बलवन्त सिंह, मयंक राय, अमित सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *