अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की मनाई गयी जयंती

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बुधवार को हिंदी खड़ी बोली के जनक कवि सम्राट अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध जी की जयंती पर बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के खिलाड़ियों ने भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में हरिऔध जी की कृतियों को याद करते हुए पुष्प अर्पित किया।
अमरजीत यादव ने कहा कि जिसने पूरे देश में निजामाबाद को पहचान दिलाई उसी को भूल गए निजामाबाद के लोग। हरिऔध जी ने प्रिय प्रवास ग्रंथ की खड़ी भाषा में रचना कर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। ऐसे महान विभूति के नाम पर नगर पंचायत निजामाबाद में एक स्मारक या पुस्तकालय तक नहीं है। यह बडे शर्म की बात है कि यहां के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इसकी सुधि नहीं ली। हरिऔध जी की जन्मस्थली आज भी खण्डहर में तब्दील है।
अरविंद यादव ने कहा कि हरिऔध जी ने अपनी लेखनी के दम पर आजमगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया है। इसलिए नगर पंचायत के अंदर जन्मस्थली पर पुस्तकालय अति आवश्यक है ताकि बाहर से आने वाले साहित्य प्रेमी उनकी कृतियों का स्मरण कर उसकी विशेषताओं को समझ सकें।
इस अवसर पर डॉ.आदित्य सिंह, शेरू सोनकर तथा समस्त खिलाड़ी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *