नारी शक्ति वंदन के तहत निकाली जागरूकता रैली

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कृषि महाविद्यालय कोटवा में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई।
महाविद्यालय के मुख्य गेट से पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के कुलपति एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन एवं महाविद्यालय के सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता के अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित रहीं। पदयात्रा महाविद्यालय से निकल कर कोटवा गांव होते हुए प्राईमरी पाठशाला तक पहुंची, जहां प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी वंदना एवं शिक्षकों के अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक विकसित समाज की कल्पना शिक्षा के बिना अधूरी है, जिससे देश और समाज दोनों की प्रगति होगी। इसलिए महिलाओं का सशक्त होना बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम मंे सहायक प्राध्यापक डॉ रेनू गंगवार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *