पानी संकट का तत्काल कराया जाय निदान

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में पीने के पानी का संकट गहराता जा रहा रहा है। वार्ड सभासद की शिकायत के बाबजूद नगर अध्यक्ष व ईओ द्वारा इसे संज्ञान में न लेने के चलते वार्ड संख्या एक में पानी की किल्लत बढ़ गई है। इसे लेकर सभासद आशीष कुमार गुप्ता ने बुधवार को एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा।
सभासद आशीष कुमार ने बताया कि नगर में कई बूथ बंद हो चुके है। वार्ड संख्या एक में इंडिया मार्का टू हैण्डपम्प खराब हो गए है। कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से नगर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सभासद ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में कार्यरत ईओ और लिपिक सभी कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मूलभूत सुविधाओं से दूर है। उन्होंने शीघ्र सभी समस्याओं का निराकरण की मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि पानी और सफाईं की समस्या की जानकारी हुई है। ईओ नगर पंचायत फूलपुर को निर्देशित किया गया है कि पानी और शौचालयों की सफाईं की ब्यवस्था तत्काल सुनिश्चित किया जाय।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *